नो पेंडेंसी पर कार्य करेगी हमारी सरकार, उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा – सीएम धामी।

नो पेंडेंसी पर कार्य करेगी हमारी सरकार, उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा – सीएम धामी।

खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय उधम सिंह नगर भ्रमण के दौरान रविवार को खटीमा स्थित फाइबर अतिथि गृह में जन समस्या निवारण कार्यक्रम में आम जनता व् विभिन्न संगठनों से संवाद कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी

खटीमा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय उधम सिंह नगर भ्रमण के दौरान रविवार को खटीमा स्थित फाइबर अतिथि गृह में जन समस्या निवारण कार्यक्रम में आम जनता व् विभिन्न संगठनों से संवाद कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को एक अच्छा मॉडल बनाना चाहती है, जहाँ सभी प्रकार का वातावरण अनुकूल हो जिसमे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार आदि से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य करेगी। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो कार्य जिस स्तर का हो उसका उसी स्तर पर तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें, आवेदन पत्र किसी भी दशा में लम्बित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आई तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
वहीँ उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा उत्तराखंड में उद्योगों को स्थापित करने हेतु जो पैकेज दिए थे उनके कारण ही आज उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर उद्योग स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक उत्तराखंड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, परिवहन, उद्योग आदि समस्त क्षेत्रों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाना है, जिसके लिए आप सबका सहयोग अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणाएं व शिलान्यास की गई है उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। मैं आपका बेटा, भाई हूॅ, उत्तराखंड चहुमुखी विकास करने के लिए प्रयास करूँगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद के भाजपा के मण्डल अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रेम सिंह राणा, राजेश शुक्ला, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us