मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस पत्र से मुख्यसचिव ओम प्रकाश की विदाई तय।

देहरादून मुख्यमंत्री बनने के बाद ही पुष्कर सिंह धामी ने ब्यूरोक्रेसी पर लगाम लगाने को लेकर अहम निर्णय लेने के तहत मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र में कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिख कर सुखबीर सिंह संधु को उत्तराखंड भेजने का आग्रह किया है। जिसके बाद अब

देहरादून

मुख्यमंत्री बनने के बाद ही पुष्कर सिंह धामी ने ब्यूरोक्रेसी पर लगाम लगाने को लेकर अहम निर्णय लेने के तहत मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र में कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिख कर सुखबीर सिंह संधु को उत्तराखंड भेजने का आग्रह किया है। जिसके बाद अब ओम प्रकाश की मुख्यसचिव पद से विदाई तय मानी जा रही हैं। गौरतलब है कि ओम प्रकाश को अंतर्विरोधों के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यसचिव नियुक्त किया था। लेकिन उक्त निर्णय से उनके ब्यूरोक्रेसी को लेकर कड़े तेवरों का संदेश सचिवालय तक पहुँच चुका हैं। संधु वर्तमान में केंद्र सरकार के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के मुखिया के पद पर तैनात है। 1988 बैच के आईएएस सुखबीर सिंह संधु उत्तराखंड राज्य के 17 वें मुख्यसचिव होंगे। अब ये देखना देखना होगा कि इसके बाद ओमप्रकाश क्या निर्णय लेते है, क्योंकि उनका कार्यकाल 2022 तक है। गौरतलब है कि मुख्यसचिव ओमप्रकाश की कार्यशैली पर कई बार सवाल उठते रहे हैं और विधायक और मंत्री तक कई बार पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह से शिकायत कर चुके हैं जिनमेें खुद विधायक के तौर पर पुष्कर सिंह धामी भी रहे हैं। लेकिन उस वक्त ध्यान नहीं दिया गया लेकिन अब मुख्यमंत्री के इस फैसले से ब्यूरोक्रेसी को कड़ा संदेश गया है।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us