पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

देहरादून। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दरू चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया।

देहरादून। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दरू चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने वाहन तेजी से दौड़ा दिया।

पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया है।

वहीं, दूसरा आरोपी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश तथा देहरादून में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी रईस थाना प्रेमनगर में दर्ज गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रईस के खिलाफ उत्तर प्रदेश में गौकशी और चोरी समेत करीब 11 मुकदमे, जबकि देहरादून में 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी नवाब की तलाश के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us