नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता 89 वर्षीय कल्‍याण सिंह, लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में ली अंतिम सांस।

नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता 89 वर्षीय कल्‍याण सिंह, लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में ली अंतिम सांस।

लखनऊ/ देहरादून यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ दिगज्ज नेता 89 वर्षीय कल्‍याण सिंह का आज शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह काफी लंबे समय से ‍बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली।

लखनऊ/ देहरादून

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ दिगज्ज नेता 89 वर्षीय कल्‍याण सिंह का आज शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह काफी लंबे समय से ‍बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे। उन्हें 4 जुलाई को पीजीआई शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर सीएम योगी गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे। वहीँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कल्याण सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us