देहरादून महिलाओं के बीच पहुंचकर सुनी उनकी समस्याएं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या विकासनगर से देहरादून आते वक्त कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री ने अपने काफिले
देहरादून
महिलाओं के बीच पहुंचकर सुनी उनकी समस्याएं।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या
विकासनगर से देहरादून आते वक्त कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री ने अपने काफिले को रोकते हुए खेत में गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची। अपने बीच कैबिनेट मंत्री को यूँ देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित रह गई । इसके बाद रेखा आर्य ने गेहूं काट रही महिलाओं के साथ गेहूं की फसल को काटा, साथ ही थ्रेसर पर गेहूँ की मडाई भी की। इसके अलावा गावँ की महिला किसान के खेत मे काम कर रही महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं व अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। वहीं महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित किया । उन्होंने कहा की उनकी सरकार सदैव किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है, साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए इस दिशा में काम किया जाएगा । इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉक्टर अखिलेश मिश्र केदार वाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान मौजूद रहे।
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *