पीपलकोटी टनल हादसा में एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई ।

पीपलकोटी टनल हादसा में एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई ।

चमोली पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद SDRF सहित अन्य रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा लगातार लापता श्रमिकों की तलाश एवं राहत-बचाव अभियान जारी है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ टनल के भीतर सर्च

चमोली

पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद SDRF सहित अन्य रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा लगातार लापता श्रमिकों की तलाश एवं राहत-बचाव अभियान जारी है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ टनल के भीतर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

आज अभियान के दौरान 31 वर्षीय लुकास टोपनो पुत्र बोयसा टोपनो,  निवासी ग्राम सीमरटोली, पोस्ट कामरा, जिला खूंटी, झारखंड को टनल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे में अब तक 9 श्रमिकों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 1 श्रमिक अभी भी लापता है। लापता श्रमिक की तलाश के लिए SDRF एवं अन्य रेस्क्यू टीमें लगातार सर्चिंग में जुटी हुई हैं।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us