देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज, 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज, 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज हो गया है। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज हो गया है। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन समारोह में पहुंच चुके हैं।

प्रतियोगिता की पहली रेस सोमवार शाम 4 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया और भारत के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुकाबले 20 अगस्त तक चलेंगे।

इस प्रतियोगिता में चीन और दक्षिण कोरिया जैसे मजबूत आइस स्पोर्ट्स देशों के खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों ने 14 से 16 अगस्त तक हिमाद्री आइस रिंक में अभ्यास किया और प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कीं।

उत्तराखंड लगातार दूसरी बार एशियाई स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दर्शकों के लिए प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। वहीं, जो खेल प्रेमी आयोजन स्थल तक नहीं पहुंच सकते, वे मुकाबलों का YouTube पर लाइव प्रसारण भी देख सकेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन से उत्तराखंड में आइस स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलने के साथ ही प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के केंद्र के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us