दीपों के पर्व से पूर्व महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में शुरु हुआ स्वच्छता अभियान, कहा अपने आसपास सफाई का रखें ध्यान।

दीपों के पर्व से पूर्व महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में शुरु हुआ स्वच्छता अभियान, कहा अपने आसपास सफाई का रखें ध्यान।

ऋषिकेश दीपावली पर्व के आगमन पर नगर निगम प्रशासन ने महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में शहर के तमाम बाजारों में स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान महापौर ने झाड़ू थामकर कर शहर के तमाम व्यापारियों से पर्व पर अपने प्रतिष्ठानों सहित आस

ऋषिकेश

दीपावली पर्व के आगमन पर नगर निगम प्रशासन ने महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में शहर के तमाम बाजारों में स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान महापौर ने झाड़ू थामकर कर शहर के तमाम व्यापारियों से पर्व पर अपने प्रतिष्ठानों सहित आस पास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने की अपील की।

आज से शुरू हुए महापौर के नेतृत्व में ऋषिकेश के बाजारों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत घाट बाजार से झंडा चौक बाजार, मुर्खजी बाजार, क्षेत्र बाजार के साथ अन्य बाजारों में भी दिनभर लगातार जारी रहा। इस दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अभियान में सहयोग के लिए आगे आए। उन्होंने भी दुकानदारों से निगम के अभियान में सहयोग की अपील की। महापौर ममगाई ने बताया कि दीपों के पर्व पर शहर बदरंग ना होने पाये इसके लिए महा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई एक साधना की तरह है। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। जिस प्रकार हम अपने घर और प्रतिष्ठानों को साफ रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने गली और मोहल्लों को भी साफ रखना है। यदि सब जगह स्वच्छता होगी तो लोगों का स्वास्थ्य भी खराब नहीं होगा। बीमारी फैलने का प्रमुख कारण गंदगी ही है। यही नहीं उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता है वहीं श्रीराम हैं। शबरी भी अपने निवास स्थान को बड़ा स्वच्छ और साफ रखती थी, इसलिए श्रीराम को वहां जाना पडा था। स्वच्छता ही सेवा है। इससे मन प्रसन्ना तथा वातावरण पवित्र रहता है। साथ ही ऐसे माहौल में रहने से मन में स्वच्छ विचार उत्पन्ना होता है। इसीलिए हमें अपने आसपास के वातावरण व परिवार को स्वच्छ रखने की जरूरत है। गंदगी सभी रोगों की जड़ है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा। निसंदेह यह कार्य कानून से नहीं वरन लोगों की सोच बदलने से होगा। इस दौरान पार्षद रीना शर्मा, पवन शर्मा, ज्योति सहगल, गौरव सहगल, राहुल पाल, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल आदि मोजूद रहे।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us