कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप, कैंट थाने में FIR दर्ज

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप, कैंट थाने में FIR दर्ज

देहरादून                                                  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप लगाया है जिसके

देहरादून                                                  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप लगाया है जिसके बाद उन्होंने कैंट थाने में FIR दर्ज भी करवाई है। हाई प्रोफाइल घटनाक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का स्वास्थ्य ख़राब हो गया था उनको डालनवाला के कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद रेखा आर्य का स्वास्थ जानने के लिए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल कृष्ण हॉस्पिटल पहुँचे थे।

रेखा आर्य से हॉस्पिटल में मुलाक़ात करने के बाद एसएसपी डोभाल ने जानकारी दी कि अभी कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ ठीक है। डॉक्टर्स ने बताया कि जब उनको हॉस्पिटल में लाया गया था तब उनका बीपी हाई था अभी डॉक्टर की देख रेख में उनका इलाज चल रहा है। रेखा आर्य के साथ हुए घटना क्रम और दी गई तहरीर पर एसएसपी ने कहा की मामला बेहद गंभीर है घटना कैबिनेटसे सम्बन्धित सभी साक्ष्य जुटाकर इस मामले की जांच की जाएगी ।                                         वहीं दूसरी ओर मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने मंत्री की ओर से सार्वजनिक किए गए कथित ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया फर्जी ऑडियो बताया। कहा कि सड़क से उठा कर मंत्री बनाया है आज उन पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

गिरधारी साहू ने वीडियो में रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके पास 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि किसी भी उपयुक्त जांच एजेंसी के माध्यम से इस मामले की जांच कराई जाए।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us