डोईवाला ब्लॉक में अब दिखेगा उत्तराखंड आंदोलन के नायक का गौरव, बडोनी की प्रतिमा का अनावरण

डोईवाला ब्लॉक में अब दिखेगा उत्तराखंड आंदोलन के नायक का गौरव, बडोनी की प्रतिमा का अनावरण

डोईवाला ब्लॉक में इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा का अनावरण, उत्तराखंड का पहला ब्लॉक बना डोईवाला, जहां स्थापित हुई उत्तराखंड के गांधी की प्रतिमा डोईवाला- उत्तराखंड के इतिहास में एक गौरवशाली क्षण जुड़ गया है। विकासखंड डोईवाला परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और उत्तराखंड

डोईवाला ब्लॉक में इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा का अनावरण,

उत्तराखंड का पहला ब्लॉक बना डोईवाला, जहां स्थापित हुई उत्तराखंड के गांधी की प्रतिमा

डोईवाला- उत्तराखंड के इतिहास में एक गौरवशाली क्षण जुड़ गया है। विकासखंड डोईवाला परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण पूरे सम्मान के साथ किया गया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सभी ब्लॉकों में से डोईवाला पहला ब्लॉक बन गया है, जहां उत्तराखंड के गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

आपको बता दें कि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में पूर्व में हुई बीडीसी की प्रथम बैठक में ही पास किया गया था, जिसे आज धरातल पर साकार किया गया।

प्रतिमा का अनावरण नृसिंह पीठाधीश्वर रायवाला के रसिक महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। यह ऐतिहासिक अनावरण समारोह ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की देख-रेख और पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रसिक महाराज और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह द्वारा स्व. बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा, “स्व. इंद्रमणि बडोनी जी का संपूर्ण जीवन उत्तराखंड के विकास, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा, “इंद्रमणि बडोनी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं, वे सच्चे अर्थों में उत्तराखंड के गांधी थे। मैं ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बधाई देता हूं।”
वहीं ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह ने कहा, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने जो पहल की है, वह काबिले तारीफ है। स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा हमारे ब्लॉक की शोभा बढ़ाएगी।

इस गरिमामय कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कनिष्ठ प्रमुख बीना देवी, कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल, करतार सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह, डबल सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, रंजीत सिंह, उम्मेद बोरा, कुलदीप शाही, जितेन्द्र सिंह, राकेश मियां सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us