ढंडेरा में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी भी घायल

ढंडेरा में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी भी घायल

रुड़की। ढंडेरा क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में उसका साथी भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 22

रुड़की। ढंडेरा क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में उसका साथी भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 22 वर्षीय अमन पुत्र सुभाष को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रशांत का उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अमन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने शराब ठेके के पास कैंटीन चलाता था। देर रात काम खत्म करने के बाद वह अपने साथी प्रशांत के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों शराब ठेके के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि प्रशांत को भी गोली लगी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अमन की जान नहीं बचाई जा सकी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुवाल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने अमन की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

अमन के पिता बाइक मिस्त्री हैं। बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शराब ठेके के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात से ढंडेरा क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us