बसंत विहार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चेन स्नैचिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

बसंत विहार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चेन स्नैचिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार संदिग्ध को पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बैरियर पर

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार संदिग्ध को पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बैरियर पर नहीं रुका और टी-स्टेट की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश के उपचार के संबंध में भी जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान आकाश उर्फ तमंचा (27 वर्ष), पुत्र जगदीश लाल, निवासी शिवाजी एनक्लेव, जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आकाश उर्फ तमंचा 14 अगस्त 2026 को बसंत विहार क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का आरोपी है। इस संबंध में बसंत विहार थाने में मुकदमा भी दर्ज है।

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर और नीले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में स्कूटी के कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा 14 अगस्त को हुई चेन स्नैचिंग की घटना में लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई है।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब बरामद हथियार, स्कूटी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us