शान से लहराया तिरंगा, एमडीडीए में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शान से लहराया तिरंगा, एमडीडीए में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान से मिली आजादी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, विकास और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान से मिली आजादी को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के माध्यम से सार्थक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के आह्वान और स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्राधिकरण कार्यालय परिसर में एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का भी दिन है। एमडीडीए परिवार ने प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

विकास कार्यों में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता

इस अवसर पर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए का उद्देश्य सुनियोजित एवं संतुलित विकास के साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्राधिकरण द्वारा देहरादून-मसूरी क्षेत्र में नियोजित विकास, अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश के विकास को नई गति दी जा सकती है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा होगी।

कर्तव्यों के प्रति समर्पण का संकल्प

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनहित में कार्य करते हुए देहरादून-मसूरी क्षेत्र के नियोजित विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us