सरदार पटेल मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा कैंट क्षेत्र

सरदार पटेल मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा कैंट क्षेत्र

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयोजित यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व विधायक सविता कपूर शामिल देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयोजित यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व विधायक सविता कपूर शामिल

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल (21 कैंट विधानसभा) की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह एवं देशभक्ति के साथ हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और कैंट विधायक सविता कपूर मौजूद रहीं। इस दौरान प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र पुंडीर, मंडल प्रभारी पूनम ममगई, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्चित डावर, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप पंत तथा महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री अजय सिंह, मंडल महामंत्री मनोज कंबोज, सह-संयोजक हितेश चौधरी एवं नीरज रतुड़ी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मानित पार्षदों में रजनी देवी, मीनाक्षी मौर्य, बबीता गुप्ता, महेंद्र कुकरेजा एवं डॉली मोहन ने भी सहभागिता की।

यात्रा में सरदार पटेल मंडल क्षेत्र के प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए।

universalnewspost
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Follow Us