देहरादून उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप
देहरादून उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष के नेतृत्व में दिल्ली में आज होने जा रही है।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत सभी कोर ग्रुप के सदस्य शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि समय-समय पर कोर ग्रुप की बैठक होती है और इसी के निमित्त इस बैठक में जो हमने पिछले दिनों कार्यक्रम किए और जो आने वाले दिनों में जो कार्यक्रम हम करने वाले हैं, उन कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे के कार्यक्रमों की विवेचना प्रमुख रूप से होंगी।
दिल्ली में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष सांगठनिक गतिविधियों के साथ साथ आगामी चुनाव के मद्देनजर रणनीति को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व से महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी देंगे। इससे पूर्व की कोर कमेटी बैठक में तय कार्यक्रम अनुसार ग्रुप के सदस्यों एवं कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विगत चुनाव में हारी गई सीटों पर प्रथम चरण का प्रवास पूरा किया जा चुका है। इस दौरान वहाँ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जा चुकी हैं और आगामी दिनों में भी जो हमारे वहाँ पर पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनको लंबे समय तक संगठन में काम करने का जिनका एक स्वभाव और अनुभव है, उनके साथ भी इस बैठक का आयोजन किया जाएगा। सभी लोग एक दिशा में एकजुट होकर पूर्ण क्षमता एवं मनोयोग से 2027 के चुनाव के लिए जुटेंगे ताकि फिर से प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बने।
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *